ब्लॉग

ज्ञान को समझने और अपनाने के लिए मानसिक सामार्थ्य की आवश्यकता होती है। आज के दौर में जटिल ज्ञान को समझने की हर किसी के बस की बात नहीं है। इस समस्या का हल निकालने के लिए परमधाम संस्थान ज्ञान के इस भंडार को सरल रुप में लगातार आपके सामने पेश कर रहा है। संस्थान की ये मुहीम काफी हद तक सफल भी हो रही है। आधुनिक जीवन और विज्ञान से संचालित इस तार्किक परिवेश में लोग लगातार लाभावान्वित हो रहे हैं। जीवन संवारने के इस प्रवाह में आप इसी तरह अपनी भागीदारी निभाते रहें और अपने विचार और अनुभव हमसे साझा करते रहें।

अध्यात्म क्या है?

एक व्यापक धारणा के रूप में आध्यात्मिकता के विभिन्न दृष्टिकोणों हो सकते हैं। अक्सर हम सबके जीवन का एक उद्देश्य होता है जो कई बार साफ नजर नहीं आता है। आध्यात्मिकता उद्देश्य खोज के इस परिदर्शय से परिचय कराता है। आध्यात्मिकता पूरी तरह से एक अनुभूती एक अनुभव है जिसके मायने अलग अलग हो सकते हैं।

आध्यात्मिकता महत्वपूर्ण क्यों है?

ये जीवन का वो अभ्यास है जो आपके तन और मन में कई सार्थक बदलाव लाता है। ये सीधे तौर पर आपके स्वास्थ्य और सुखमय जीवन को एक नया आयाम प्रदान कर सकता है। इसे समझने के लिए तीन भागों में विभाजित करते हैं।

धर्म और आध्यात्मिकता

धर्म आपकी परंपरा रिवाजों से जुड़ा रहता है जिसका अनुसरण सदियों से किया जाता रहा है लेकिन आध्यात्मिकता पूरी रह से आपका व्यक्तिगत अभ्यास है जिसे सिर्फ आप स्वयं महसूस कर सकते हैं। धर्म एक बड़ी विचारधारा है तो आध्यात्मिकता उसका एक जरुरी अंश।